फतेहगंज पश्चिमी में महिला के शव की हुई शिनाख्त

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनबड़िया के जंगल में बीते गुरुवार को एक महिला का अर्धनंगन अवस्था में महिला का शव मिला था, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के लिए 7 टीमें लगाई थी लेकिन शव के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी। इस बार सोशल मीडिया ने पुलिस के काम को आसान बना दिया। जैसे ही महिला के संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी खबरों के माध्यम से वायरल हुई तो मामले की जानकारी मृतिका के परिवार को हो सकी।मृतिका शांतिदेवी पत्नी पूरनलाल शाही थाना क्षेत्र के गांव बगरू की गोटियां मुबारकपुर की रहने वाली थी।मतिका की छोटी बहू सोमवती पत्नी राजकुमार ने शव की शिनाख्त अपनी सास शांति देवी के रूप में की। महिला के छोटे बेटे राजकुमार ने बताया कि वह अपनी मां को नानी के घर जाने के लिए मंगलवार को लालकुंआ अड्डे पर छोड़कर गया था। वहां से उसकी मां को फतेहगंज के गांव रहपुरा जाना था। जानकारी की मुताबिक महिला के चार बेटे है।मृतिका के हाथ पर लिखा जगदीश भाई और शांति देवी शब्द ने शिनाख्त को बनाया आसानफतेहगंज से बरामद डैड बॉडी के हाथ पर जगदीश भाई साहब) व शान्ति देबी बहन जी) लिखा हुआ था। इस कारण परिवार महिला की आसानी से शिनाख्त कर सका। अब बरेली पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद खुलासा होने में मदद मिल सकेगी।घटना में शामिल कोई हो सकता है नजदीकीमहिला की हत्या में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है , क्योंकि घटना का दायरा 10 से 15 किलोमीटर का दायरा होने के बाद भी किसी ने महिला के बारे में कोई जानकारी जुटाने का प्रयास नहीं किया था। यही ही वह बातें है जो पुलिस को केस खोलने में मदद करेंगी।