राज्यसभा सांसद ने दिल्ली में सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से मुलाकात कर बताई चंदौली की समस्याएं, सौंपा पत्रक

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली- अगर देखा जाए तो जिले के विकास को लेकर सत्ता पक्ष के तमाम नेता अपना-अपना दावा करते हैं। लेकिन इतनी सक्रियता नहीं दिखा पाते जीतने की जनपद के विकास के प्रति होनी चाहिए। विकास का मुंह बोला वादा करने के बाद अधिकतर जनप्रतिनिधि व नेता अपने वादे को ही भूल जाते हैं। लेकिन इस में कुछ ऐसे भी नेता होते हैं जो कि अपने जनपद अपने क्षेत्र की चिंता करते हुए उसे सुधारने के लिए तमाम प्रयासों में जूते रहते हैं।

कुछ ऐसा ही इस समय चंदौली की बेटी व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह कर रही हैं। जोकि जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार विभागीय राज्य व केंद्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं को अवगत कराने के साथ ही उसका निराकरण कराने का कार्य भी कर रही हैं। दर्शन सिंह द्वारा अपने जिले के विकास को लेकर की गई चिंता काफी सराहनीय है। उसी क्रम में दर्शना सिंह द्वारा नई दिल्ली में सामाजिक न्याय अधिकारिक राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक से मुलाकात चंदौली जनपद के दिव्यांग महिलाओं, पुरुषों, युवक-युवतियों को ट्राई साइकिल, दिव्यांग शौचालय, एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र जैसी आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराने का आग्रह किया गया। जहां समस्याओं को सुनने के बाद सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री द्वारा जल्द से जल्द इसके समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वासन दिया गया।

उसी क्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह द्वारा नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर चंदौली जनपद के विभिन्न समस्याओं को उठाने के साथ ही साथ उद्यान पार्क, सामुदायिक शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। जहां पत्र के लेने के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रियों द्वारा जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिया गया। जिस पर दर्शना सिंह ने मंत्री का आभार जताया।