आंतरिक विकास परिषद संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए बरेली के प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) 

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने सौंपा मनोनयन पत्र व स्मृति चिन्ह

बरेली - पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने बरेली के प्रतिपाल सिंह को संस्था का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होनें प्रतिपाल सिंह को संस्था आंतरिक विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोनयन पत्र के साथ-साथ एक स्मृति चिन्ह देकर सौंपी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने प्रतिपाल सिंह को उनके समाज के प्रति संघर्षशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा व लगन को देखते हुए राष्ट्रीय समिति की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने एक समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और निरंतर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं उन्हें नेशनल अवार्ड, भामाशाह सम्मान और विभिन्न संस्थाओं द्वारा समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया जा चुका है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने जो विश्वास हम पर जताया है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा और संगठन का विस्तार प्रदेश स्तर पर जल्द हो जाएगा इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव रोहित रेक्रिवाल एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल ने प्रतिपाल सिंह को बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रतिपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं प्रदान की गयी बड़ी जिम्मेदारी को सभी के सहयोग के साथ बखूबी निभाने का संकल्प और जल्द ही प्रदेश की टीम गठित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित रोहित रेक्रिवाल ( राष्ट्रीय सचिव ), महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल, शगुन पटेल ( विशेष सदस्य ), नवीन प्रकाश चमोली (कार्यकारणी सदस्य ),अनुज शर्मा (कार्यकारणी सदस्य), रंजीत सिंह चौहान, पिंटू सागर ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई प्रदान की।