1.86 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार, होगा पर्यावरण संरक्षण महकेगी हरियाली

बरेली पर्यावरण को संरक्षित करने और हवा को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार बरेली मंडल में 1.86 करोड़ 85 हजार पौधे रोपे जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सरकार प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधारोपण करेगी। इससे वायुमंडल की सेहत सुधरेगी और हरियाली भी महकेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को पौधारोपण अभियान की समीक्षा की। बरेली मंडल में वन विभाग 36 लाख 46 हजार व अन्य मंडलीय विभाग 1.50 करोड़ 37 हजार पौधे लगाएंगे।मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरेली मंडल में पौधारोपण को लेकर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने की समीक्षा शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में होगा 35 करोड़ पौधारोपण कमिश्नर ने सभी विभागों को दिया पौधे लगाने का लक्ष्य, गड्ढा खुदान कराने के निर्देश बरेली के इन विभागों को मिला लाखों के पौधारोपण का लक्ष्य कमिश्नर ने ग्राम विकास विभाग को 88 लाख 3 हजार, राजस्व विभाग को 73 लाख 9000 पंचायती विभाग को 89 लाख 5000 कृषि विभाग को 17 लाख 52000 उद्यान विभाग को 10 लाख 89000 बेसिक शिक्षा विभाग को 88 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने सभी विभागों को तत्काल भूमि चिन्हित कर गड्ढा खुदान का कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग गड्ढा खुदान कराने के बाद इसकी रिपोर्ट संबंधित जिले के प्रभारी वनाधिकारी को उपलब्ध कराएं। जिससे कि नर्सरी से पौधों को प्राप्त कर पौधारोपण किया जा सके।हरिशंकरी पौधों पर रहेगा फोकस, बरेली मंडल में रोपे जाएंगे पीपल, पाकड़, बरगद के संयुक्त रोपण को हरिशंकरी कहते हैं। मत्स्य पुराण के अनुसार पीपल में विष्णु, बरगद में शिव व पाकड़ में ब्रह्मा का वास माना जाता है। बरगद विशालकाय छाया वृक्ष है। पाकड़ सदा हरा-भरा रहने वाला वृक्ष है। इसका छत्र काफी फैला व घना होता है। इससे घनी शीतल छाया मिलती है। ये पौधे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। वायुमंडल को संरक्षित करने में सबसे अहम भूमिका का निर्वाहन करते हैं।वन विभाग के पास 2.93 करोड़ पौधे उपलब्ध, सभी विभागों को होगी आपूर्ति वन संरक्षक क्षेत्रीय निदेशक विजय सिंह ने बताया कि वन विभाग के पास 2.93 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। वन विभाग संबंधित विभागों को इनकी आपूर्ति करेगा। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत के मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।