दिनदिहाड़े कचहरी के बाहर चैंबर में घुसकर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला रहागिरो ने चार हमलावरों को पकड़ा

बरेली में कचहरी के बाहर वकील पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। घटना के बाद वहां मौजूद वकीलों ने चार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बरेली में कचहरी के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक वकील पर फायरिंग कर दी गई, जिससे सनसनी फैल गई। घटना शाम करीब चार बजे की बताई गई।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तमंचे से गोली चलाई। गोली दीवार में जा लगी।घटना के बाद वकीलों ने हमलावर व उसके साथियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से तमंचा और खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मीडिया जानकारी के मुताबिक कचहरी के बाहर वकील का चैंबर हैं। वहां उनसे मिलने चार युवक आए थे। वकील की उनसे कहासुनी हुई। इसी दौरान एक शख्स ने वकील पर फायरिंग कर दी।गनीमत रही कि वकील को गोली नहीं लगी। घटना के बाद हमलावर समेत चार लोगों को वकीलों ने पकड़ लिया। बताया गया कि यह लोग वकील के क्लाइंट थे।इस घटना से एक बार फिर कचहरी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश हैं।वकीलों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कचहरी से 300 मीटर दूरी पर सड़क के किनारे वकील का चैंबर है।जांच में पता चला कि वकील से मिलने चार युवक आए थे। युवकों का पहले से अधिवक्ता के पुत्र से विवाद था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।