इंद्रदेव ने बारिश करा कर पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पीलीभीत नगर में  किए गए विकास की खोली पोल। भाजपा जीतने के बाद नरक पालिका से आदर्श नगर पालिका पीलीभीत बनाएगी।

इंद्रदेव ने बारिश करा कर पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पीलीभीत नगर में किए गए विकास की खोली पोल। भाजपा जीतने के बाद नरक पालिका से आदर्श नगर पालिका पीलीभीत बनाएगी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

जनपद पीलीभीत में पूर्व अध्यक्ष के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पोल लगातार हो रही बारिश ने खोली है गली मोहल्लों में बारिश का पानी भर जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल को नगर वासियों ने हो रही परेशानियों से अवगत कराया है।भाजपा प्रत्याशी डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा है इन सभी परेशानियों का हल भाजपा के जीतने पर होगा और इस नरक पालिका से आदर्श नगर पालिका पीलीभीत बनाया जाएगा।आपको बता दें मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यासी डॉ0 आस्था अग्रवाल ने वार्ड की सभासद भाजपा प्रत्यासी पुष्पा उपाध्याय(बुआ) व सोनू महातिया के साथ खाटू श्याम के मंदिर में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेकर वार्ड नं 26 मोहल्ला साहूकारा में जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सभी नगर वासियों से सम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी को एक जुट होकर जिताने हेतु जनता से अपील की गई है।वहीं मौजूद नगर के नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया पानी बरसने की बजह से शहर के प्रमुख मार्गों पर जनता को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हल्की बरसात में नगर क्षेत्र कूड़े के ढेर में तब्दील होने लगता है,भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिला सकती है और नरक पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बना सकती है।भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद सबसे पहले नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा व जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल ने बताया आज शाम 7 बजे झंडे के चौराहे व 8 बजे काला मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा जिसको भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आस्था जी सम्बोधित करेंगी।
जनसम्पर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।