जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष तीन महिला सहित आधा दर्जन घायल,तीन रेफर

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे भोला पाण्डेय मजरे छतोह का मामला

नसीराबाद,रायबरेली।विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो लाठी, डंडे कुल्हाड़ी, सरिया व ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया।इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को सीएचसी नसीराबाद में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर किया गया है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे भोला पाण्डेय मजरे छतोह में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नेत्र सिंह पुत्र लालता सिंह विवादित भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे थे।जिसका दूसरे पक्ष के फूल सिंह ने विरोध किया।बात बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडे,कुल्हाड़ी,सरिया व ईंटो से लैस होकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए।इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर मोहित सिंह ने घायलों में फूल सिंह,प्रेमा देवी,करमजीत को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया है।थाना प्रभारी राकेश चन्द्र आनंद का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।