चंदौली- जिले में कांग्रेस पार्टी ने सैयद राजा व चकिया में घोषित किए अपने प्रत्याशी, जानिए इनके नाम

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- नगर पंचायत चुनाव को लेकर जहां एक तरफ विभिन्न पार्टी के भावी दावेदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। और टिकट फाइनल होने पर सबकी निगाहें हैं। उसी क्रम में लगातार विभिन्न पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दी हैं। और प्रत्याशी घोषित होते ही मैदान में उतरकर का जोर आजमाइश करना शुरू करने के साथ ही जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिए हैं।

ऐसे में शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जगह के प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें चंदौली जनपद के चकिया और सैयद राजा नगर पंचायत की सीट पर कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी घोषित किया। जिसमें चकिया नगर पंचायत से सूर्य प्रकाश केसरी को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं सैयद राजा नगर पंचायत से शहनाज जहांगीर आलम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है। वही प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।