भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बिजली कर्मियों पर हुई कार्यवाही के विरोध में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा


भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद को सौंपा। जिससे उन्होंने साथ मांग की कि यदि हड़ताल के दौरान गंगापार क्षेत्र के निकाले गए बिजलीकर्मियों को विभाग द्वारा पुनः वापस नहीं लिया गया और उन पर लिखे झूठे मुकदमे को खत्म नहीं किया गया और जो अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति लगाएं गये हैं उनको निकाला नहीं गया तो दिनांक 10/04/ 2023 के बाद भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट महा आंदोलन के लिए बाध्य होगा और मौके पर MD महोदय आगरा और चेयरमैन लखनऊ को बुलाकर महापंचायत में वार्ता की जाएगी। जिसमें प्रदेशव्यापी विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के हड़ताल दिनांक 18/ 3/2023 के दौरान पूरे जिले के संविदा कर्मी हड़ताल में सम्मिलित हुए थे। हड़ताल की आड़ में केवल गंगा पार क्षेत्र के 12 लोगों का निष्कासन किया गया।जबकि गंगा पार क्षेत्र में हड़ताल के दौरान विद्युत व्यवस्था रोस्टिंग के अनुसार सुचारु रूप से चली। फिर भी विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा 29/3 /2023 को 12 लोगों को कार्य करने से मना किया गया।उसके बाद निष्कासित कर्मचारियों द्वारा किसी भी केंद्र पर नहीं जाया गया।दिनांक 27/3/ 2023 को राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। यह अन्याय इन गरीब कर्मियों के ऊपर किया गया। जबकि पूरे जिले में 41 केंद्रों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि ऊर्जा मंत्री के मौलिक निर्देशानुसार निष्कासित कर्मियों का निष्कासन रद्द कर पुनः काम करने की अनुमति प्रदान की जाए तथा 27/3/2023 को दर्ज की गई प्राथमिकी को वापस लिया जाए।भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निस्तारण न हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भानू गुट संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।इस मौके पर बबलू दीक्षित कार्यकारी,जिलाध्यक्ष डॉ शिशुपाल सिंह, संगठन मंत्री अवधेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू चौहान,जिला सचिव निर्मल सिंह,तहसील उपाध्यक्ष करुणा शंकर अग्निहोत्री,नेत्रपाल सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व कई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन की प्रतलिपि बिजली विभाग XEN ग्रामीण एवं AC भी सौंपी।