देवी जागरण के दौरान हुए हादसे में 2 की जिन्दा जलकर मौत,16झुलसे

फर्रुखाबाद में सोमवार को देवी जागरण के दौरान हादसा हो गया। पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि 4 साल के बच्चे और 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई।दोनों मृतक आपस में दादी पोता थे।जबकि 16 लोग झुलस गए। इसमें चार की हालत गंभीर है। घटना जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज के गांव भटासा की है।जागरण कार्यक्रम का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर की आग से महिला व उसके नाती की मौत हो गई।जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह 5 बजे बृजभान सिंह जाटव के घर हुआ।बृजभान सिंह के घर पर देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। आसपास के गांव के 200 से ज्यादा लोग एकत्रित थे। सुबह 5:00 बजे के करीब भोजन प्रसाद बनाया जा रहा था। उसी के दौरान लीकेज की वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई। हड़बड़ाहट में किसी ने आग बुझाने के लिए सिलेंडर की पाइप को खींच दिया।जिससे गैस और तेजी से निकलने लगी और आग बुझाने के बजाय और विकराल रूप हो गई।चंद सेकेंड में ही आग इतनी तेज से भड़की कि आसपास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। परिजन आज सुबह 5 बजे गैस सिलेंडर से प्रसाद बना रहे थे। सिलेंडर में अचानक भयंकर आग लग जाने से बृजभान सिंह की पत्नी शांति देवी एवं बृजभान सिंह के पुत्र मुकेश के 4 वर्षीय पुत्र आर्यन की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। करीब 16 लोग लोग आग की चपेट में आ गए जिनको सीएससी कायमगंज एवं सीएससी नवाबगंज ले जाया गया।आग से अनेकों गद्दे, डीजे मशीन, छप्पर व घरेलू सामान जल गया।। देवी जागरण की खुशियां मातम में बदल गई।बताया गया की आग से अमरावती अनुज नितिन के अलावा रिश्तेदारी में आया पीएसी का जवान अनिल कुमार भी झुलस गया है। जिनको लोहिया अस्पताल से सैफई भेजा गया है। अनुमान लगाया गया की चूल्हा भट्टी का रेगुलेटर गैस सिलेंडर में सही ढंग से नहीं लगा।जिससे रेगुलेटर सिलेंडर से निकल जाने पर पाइप जल गया और सिलेंडर में आग लग गई। यदि गैस सिलेंडर फट जाता तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था। गांव वालों ने प्रयास कर आग बुझाई।सूचना मिलते ही एसडीएम,सीओ,इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।