हत्यारोपी प्रधान कैसे हुआ गिरफ्तार।

हत्यारोपी प्रधान पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने आला कत्ल किया बरामद बेवर,
बीती 30 मार्च की रात्रि किशोर की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी प्रधान पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक किशोर के पिता ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई थी। घटना में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी प्रधान पति अनुपम गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी मुड़ई को शुक्रवार रात्रि मझोला पुल से गिरफ्तार किया। लिखा पढ़ी कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम मुडई में पंचायत चुनाव से ही सुखराम व अनुपम गुप्ता के बीच तनाव था। अनुपम गुप्ता की पत्नी निकिता गुप्ता मौजूदा प्रधान है जबकि सुखराम वर्ष 2005 से 2010 तक मुडई के प्रधान रहे हैं। गुरुवार की रात्रि सुखराम के घर के पड़ोस में उपेंद्र के यहां दावत का कार्यक्रम था। जहां अनुपम गुप्ता व सुखराम के बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद हुई फायरिंग में सुखराम के 11 वर्षीय पुत्र शनि राजपूत की दाएं कंधे पर गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट सुखराम ने अनुपम गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, रमन पुत्र बांकेलाल, रुपेंद्र पुत्र रक्षपाल निवासीगण मुड़ई, अरविंद पुत्र अज्ञात, पुष्पेंद्र अज्ञात निवासीगण अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, हत्या की धाराओं में दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात्रि को पुलिस ने घटना में वांछित मुख्य हत्यारोपी प्रधान पति अनुपम गुप्ता को मझोला पुल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल व 45 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कारतूस के खोखे को भी बरामद करने का दावा किया है। वहीं पुलिस ने अनुपम की गाड़ी से तलाशी में 29 जिंदा कारतूस 12 बोर, 16 जिंदा कारतूस 7. 65 एमएम, 10 जिंदा कारतूस 7.62 एमएम, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 32 बोर एवं तीन मैगजीन बरामद की है।
बताते चलें मृतक के पिता सुखराम भारतीय जनता पार्टी में जिला मंत्री है।
फोटो संलग्न है।
हत्यारोपी प्रधान पति अनुपम गुप्को् जेल भेजती पुलिस।