पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में अपने दोनो पैरों को गंवाने वाले महेंद्र पाल मौर्य को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ₹100000 का चेक सौंपा।

सड़क दुर्घटना में अपने दोनो पैरों को गंवाने वाले महेंद्र पाल मौर्य को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ₹100000 का चेक सौंपा।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/

यूपी के जनपद पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरात बोझ में कुछ समय पूर्व एक सड़क दुर्घटना में अपने दोनों पैरों को गंवाने वाले महेंद्र पाल मौर्य पुत्र सुंदर मौर्य को आज यूपी के गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा आर्थिक सहायता देते हुए ₹100000 का चेक सौंपा गया है।इस दौरान ब्लाक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने भी आर्थिक सहायता देते हुए ₹2000 एवं ग्राम प्रधान कालीचरण के द्वारा ₹5000 नकद आर्थिक सहायता दी गई है।वही इसके अलावा राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।