राहुल सिंह ठाकुर ने बर्बाद होने से बचाएं पांच जिंदगियां

बरेली करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने 5 जिंदगियों को बर्बाद होने से बचा लिया और एक धर्म परिवर्तन जैसी घटना को समय रहते रुकवा दिया। वहीं अब मामला थाना किला के अंतर्गत आ गया है जहां किला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली हिंदू समाज की एक लड़की को बरेली के एक मुस्लिम समाज के लड़के से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। वहीं इंस्टाग्राम से हुए प्यार के दीवानी बरेली के थाना किला क्षेत्र के रहने वाले लड़के के घर तक चली आई और उससे निकाह करने की जिद करने लगी। जबकि मुस्लिम समाज का वह लड़का शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। इस मामले की सूचना जब करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर को हुई तो वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुस्लिम समाज के उस लड़के के घर पहुंचे और उत्तराखंड से आई हिंदू समाज की लड़की को समझाया बुझाया और उसे उसके घर जाने को कहने लगे। वह लड़की किसी भी कीमत पर घर लड़के का छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी और उस मुस्लिम समाज के लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। वहीं मुस्लिम समाज के उस लड़के की पत्नी का भी कहना था कि अगर यह दोनों लोग शादी करते हैं तो वह अपने बच्चों सहित जहर खा कर जान दे देगी।राहुल सिंह ठाकुर ने इस बाबत थाना किला को सूचना दी और पूरे मामले से अवगत कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस हिंदू समाज की उस लड़की को थाने ले आई और उसके ठीक पीछे उस मुस्लिम समाज के लड़के की पत्नी भी थाने पहुंच गई। उसकी पत्नी का कहना था कि वह किसी भी कीमत पर अपने पति की दूसरी शादी नहीं होने देगी। बहुत मेहनत मजदूरी कर मुश्किल से वह अपने बच्चों को 2 जून की रोटी दे पाता है। अगर यह शादी हुई तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगी। इस बाबत महिला ने थाना किला में हिंदू समाज की उस लड़की और अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर दोनों की शादी ना होने देने की गुहार लगाई है।वही ठाकुर राहुल सिंह की सूझबूझ के चलते पांच जिंदगियां बर्बाद होने से बच गई। अगर वह मुस्लिम समाज का लड़का हिंदू समाज की उस लड़की से शादी कर लेता तो उसकी पत्नी और दो बच्चों का क्या होता। साथ ही अगर वह हिंदू समाज की लड़की दो बच्चों के पिता से शादी करती तो वह किस तरीके से सुखी रह पाती। फिलहाल इस मामले में थाना किला पुलिस उत्तराखंड की रहने वाली उस लड़की के परिजनों से संपर्क स्थापित कर रही है।वही ठाकुर राहुल सिंह का कहना है यह मामला थोड़ा अलग है जिसमें लड़की को पहले से पता था कि लड़का मुस्लिम है कुछ मामले ऐसे भी निकल कर आते हैं जिसमें मुस्लिम समाज के लड़के अपना नाम बदलकर हिंदू समाज की लड़कियों के साथ छलावा कर उनका धर्म परिवर्तन करा लेते हैं।