नाट्य समारोह की तैयारियों का डीएम ने लिया जायज़ा

बहराइच। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच के सहयोग से 19 से 22 जनवरी 2023 तक स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय सम्भागीय नाट्य समारोह की तैयारियों का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिरकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, तहसीलदार कैसरगंज अमरचन्द्र वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच बालमुकन्द मिश्रा, बीडीओ कैसरगं अजीत कुमार सिंह व फखरपुर के शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।