आगामी त्योहारों को लेकर विशेश्वरगंज पुलिस अलर्ट देर शाम थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त।

विशेश्वरगंज (बहराइच)आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहराइच पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार देर शाम करीब 8 बजे के बीच थाना विशेश्वरगंज के थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की।इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। देर शाम पुलिस की सक्रिय गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना है।