बहराइच:बाढ़ में कटी जमीन को लेखपाल ने बताया पुराना ग्रामीणों के नही मिला मुआवजा

, बहराइच मिहींपुरवा तहसील अक्टूबर माह में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। ग्रामीणों की जमीन के साथ मकान भी बाढ़ में कट गए थे। लेकिन लेखपाल की गलत रिपोर्ट के चलते मुआवजा नहीं मिला है।
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपिया निवासी लच्छीराम पुत्र नान्हू लेखपाल राम इकबाल पा गलत रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उनका कहना है कि 2022 में आई बाढ़ में जमीन कट गई थी। जबकि लेखपाल ने वर्ष 2017 के बाढ़ का कटान दिखा दिया है। लेखपाल की गलत रिपोर्ट के चलते 64 बीघा जमीन का मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। किसान ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल के साथ एडीएम मनोज कुमार को भी शिकायती पत्र भेजा है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जिनके फसल या मकान नुकसान हुए थे, उन्हें मुआवजा मिल रहा है या मिल गया है। अगर कोई किसान छूट गया है तो लेखपाल की रिपोर्ट पर उसे मुआवजा दिया जाएगा।