बहराइच तेंदुए का शावक पहुंचा गांव ,ग्रामीणों को दौड़ाया वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर खदेड़ा

बहराइच मोतीपुर रेंज के बनघुसरी गांव में शुक्रवार को एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ के बच्चे ने ग्रामीणों को दौड़ाया, हमला करने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में तेंदुए की आमद कम नहीं हो रही। शुक्रवार सुबह मोतीपुर रेंज के बन घुसरी गांव में लगे झाड़ियों में तेंदुए का बच्चा पहुंच गया। ग्रामीणों को देख तेंदुआ दौड़ाने लगा। कई ग्रामीणों को दौड़ा कर हमला करने का भी प्रयास किया।

हालांकि तेंदुए के बच्चे के हमले से सभी बच गए। तेंदुआ के आने की सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए का शावक है। उसकी उम्र चार से छह माह के मध्य है। उसे जंगल में खदेड़ दिया गया है।