बजट और विधानसभा सत्र के बाद देश की यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बिहार के सिहासी क्षेत्रों से एक बड़ी खबर इस वक्त से आ रही है। जल्द ही देश की राजनीति करने वाले हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा हैं कि जल्द ही वे देश की यात्रा पर निकलेंगे और एक बार फिर से विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करेंगे। सीएम ने कहा है कि समाधान यात्रा खत्म होने के बाद बिहार विधानमंडल का सत्र है।इसके बाद वे देश की यात्रा पर निकलने के बारे में सोचेंगे। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरे दिन समाधान यात्रा पर निकले हैं। समाधान यात्रा के तहत सीएम आज दूसरे दिन वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वाल्मीकि नगर स्थित इको पार्क का निरीक्षण किया।तथा पाक को और बेहतर बनाने का दिशा निर्देश दिया। फिर सीएम नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के दरुआबारी गांव पहुंचे हैं। दरूआबारी गांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलदलिया पोखरा का निरीक्षण किया। 29 लाख 66 हजार राशि की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का शिलान्यास किया। जल जीवन हरियाली योजना के तहत जीणोरद्वार किए गए कुआं का उद्घाटन किया। जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। किसानों ने पिछले 3 साल से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने की शिकायत सीएम से की ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजधानी पहुंचने के बाद गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के मुद्दे पर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ताकि किसानों की समस्या का समाधान इस समाधान यात्रा के माध्यम से निकल सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलित बस्ती में जाकर उनकी समस्याओं को सुनी। उक्त बातें सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दूसरे दिन दलित बस्ती में भ्रमण करने के दौरान कही। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट सत्र की समाप्ति के बाद वे भारत यात्रा पर निकलेंगे।ताकि पूरे भारत को एक साथ जोड़ा जा सके।

इसी दौरान सीएम नीतीश ने संकेत दिए हैं कि वे विधानसभा सत्र के बाद देश की यात्रा पर निकलेंगे और बीजेपी के खिलाफ अधिक से अधिक विरोधी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुट जाएंगे। इस दौरान उन्होंने समाधान यात्रा पर विरोधियों के सवाल उठाने पर भी खुलकर बोला।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिस काम को सरकार ने शुरू किया आखिर उसकी प्रगति क्या है, इसे ही देखने के लिए वे यात्रा पर निकले हैं। कहीं किसी तरह की कमी है,या कोई समस्या आ रही है। इसको जानने के लिए पहले भी घूमते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां आए थे।कुछ काम तो हुआ है।लेकिन अभी कुछ बाकी है। योजना में अगर देरी आ रही है तो,इसे देखेंगे कि देरी क्यों हो रही है। बिहार के बच्चे पढ़ रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है। बच्चों की पढाई अच्छी तरीके से इसके लिए हर तरह के काम हो रहे हैं।