फर्जी प्रमाण-पत्र से नौकरी पाने वाले को वाल्मीकि नगर पुलिस ने भेजा जेल

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 69/19 के एवं लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी नामजद अभियुक्त उमेश कामत पिता श्याम कामत को वाल्मीकि नगर पुलिस ने बीते रविवार को उसके गृह क्षेत्र से धर दबोचा।

इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने बताया कि मधुबनी पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। एसआई अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस वल वाल्मीकि नगर से मधुबनी गई थी। करीब 4 वर्षो से उमेश कामत फरार चल रहा था।व बिहार के मधुबनी जिले के देवधा थाने के गड्ढा गांव का निवासी है। समाचार लिखे जाने तक उमेश कामत को बगहा न्यायालय भेज दिया गया था।

उमेश कामत शक्ति उपकेंद्र वाल्मीकि नगर में बटन बल चालक के पद पर कार्यरत था। विभागीय जांच के दौरान उसके शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों को फर्जी पाया गया था। इसके बाद ही विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल वाल्मीकि नगर के कनीय अभियंता सचिन कुमार चौधरी ने उमेश कामत के विरुद्ध वाल्मीकि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।