धर्मेंद्रगिरी पर दलित महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

:- भरतपुर के डीग में छाता की रहने वाली दलित महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का आरोप

:- भरतपुर पुलिस जांच में जुटी हुई

मथुरा। दलित महिला से दुष्कर्म के मामले में महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी फंस गए हैं। उनके खिलाफ डीग (भरतपुर) मेंं बलात्कार का आरोप दर्ज हो गया है। बलात्कार का मामला प्रकाश में आने के बाद वृंदावन के एक नहीं कई साधु संत हैरान रह गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हैं।

छाता कोतवाली अंतर्गत ग्राम ऐंच निवासी एक दलित महिला ने डीग में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा है कि वह 26 सितंबर 22 को डीग में इलाज कराने आई थी। मथुरा वापस जाने के लिए पुराने डीग में शहीद स्थल पर खड़ी थी। दोपहर के वक्त एक उसके सामने अल्ट्रका गाड़ी आकर रुकी। चालक ने उससे पूछा कि कहां जाना हैं। जवाब में उसने बताया कि वह छाता (मथुरा) जाएगी।

चालक ने बताया कि वह वृंदावन जा रहे हैं। उसे रास्ते में छोड़ देंगे। फिर वह गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में चालक के अलावा एक और व्यक्ति बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि गाड़ी कुछ आगे चली तो गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने गाड़ी को रुकवाया। उस व्यक्ति ने चालक को पानी लेने भेज दिया। फिर उस व्यक्ति ने उसके उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। इस व्यक्ति के पास रिवाल्वर भी थी। रिवाल्वर का भय दिखाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लग गया। धमकी देते हुए कहा कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की तो इसका अंजाम बुरा होगा। उसने कहा कि उसे धर्मेंद्र गिरी कहते हैं। मैनें तुम्हारी जैसी कई को ठिकाना लगा दिया है। वह उसको वहीं छोड़कर चले गए। फिर वह बस द्वारा अपने गांव पहुंची।

तीन अक्टूबर 22 को मजदूरी करते पति घर आए। उनको पूरी घटना बताई। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। वह ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आठ अक्टूबर को धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी। इस मामले में महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी से संपर्क न हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं दिया जा रहा है।