बैतालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल की जयंती

देवरिया
भारतीय जनता पार्टी बैतालपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर बूथ संख्या 154 पर जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया एवम प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात सुनी। इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष श्रीकृष्ण मणि ने किया।
जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम को भाजपा नेता आशीष मणि,संतोष श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, अजय पांडेय,चमन मणि, राजन मणि, विनीत मणि, जितेंद कुमार,अभिषेक श्रीवास्तव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।