काली नदी से नाली के रास्ते होकर मगरमच्छ का बच्चा घुसा अंबिका पुरी कॉलोनी में  

स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ के बच्चे को लोगों ने रस्सी से बांध कर वन विभाग को सौंपा

वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ के बच्चे क़ो द्वारा सकुशल कासगंज अतरौली मार्ग पर स्थित हजारा नहर में छोड़ गया


कासगंज।शहर की अंबिका पूरी कॉलोनी में आज एक नाली में मगरमच्छ का बच्चा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही नाली में मगरमच्छ का बच्चा मिलने के बाद स्थानीय लोगो ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। बन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ के बच्चे को हजारा नहर में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम के मुताविक मगरमच्छ का बच्चा बरसात के मौसम के चलते काली नदी से बरसात के पानी मे नाली से होकर कॉलोनी में आ गया था।
लगातार हो रही बरसात से नदिया अपने पूरे उफान पर है। और नदी का पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है। वही नदियों से होते हुए खतरनाक जंतु रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।वही कासगंज की काली नदी से निकलकर बरसात के पानी के साथ नाली में होकर एक तीन फुट का मगरमच्छ का बच्चा शहर की अंबिका पुरी कॉलोनी में जा पहुंचा जैसे ही लोगो ने मगरमच्छ के बच्चे को देखा तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया, ओर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाठी डंडो के सहारे से मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांध लिया।ओर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।वही वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को कासगंज अतरौली मार्ग पर स्थित हजारा नहर में ले जाकर छोड़ दिया गया।

डीएफओ हरि शंकर शुक्ला ने बताया कि रात्रि के समय उफनती काली नदी के पानी के साथ एक मगरमच्छ का बच्चा नाले नालियों में होता हुआ अंबिका पुरी कॉलोनी की नाली में जा पहुंच था,कॉलोनी ने लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया था।जिसे वन विभाग की टीम में मौजूद क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार,सेक्शन वन अधिकारी चिरंजीलाल,वन संरक्षण मोहित कुमार एवं आकाश कुमार के द्वारा सकुशल कासगंज अतरौली मार्ग पर स्थित हजारा नहर में छोड़ दिया गया है।