भजन गायक सुजीत ने अपने मधुर आवाज से विदेश में विखेरा जलवा।

भजन गायक सुजीत ने अपने मधुर आवाज से विदेश में विखेरा जलवा।

चौरी - चौरा, गोरखपुर। एक छोटे से गाव से निकलकर अपनी संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले कुमार सुजीत जो आज थाईलैंड के बैंकाक स्थित श्री विष्णु मंदिर व शिव मंदिर नोंगचैक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने संगीत से सभी दर्शकों को संगीतमय कर दिये। कृष्ण प्रेमी दर्शकों ने कुमार सुजीत के गीतों का भरपुर आनन्द लिया। कुमार सुजीत ने बताया कि थाईलैंड के बैंकाक स्थित श्री विष्णु मंदिर व शिव मंदिर नोंगचैक में रहने वाले भारतीयों के साथ थाई नागरिकों का भी आस्था का केन्द्र है। जहाॅ भारतीय दर्शकों ने कुमार सुजीत के *गिरधारी तेरी यारी ने दिवाना बना दिया* संगीत से आनन्दित हो उठे। कुमार सुजीत को क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ लोगों नेे शुभकामानए दिये जिससे संगीत की दुनिया में एक किर्तिमान स्थापित कर सकें।

कुमार सुजीत का परिचय- गोरखपुर मुख्यालय से 50 किमी दूर ब्रम्हपुर ब्लाॅक के एक छोटे से गाॅव निबही के रहने वालों है। संसाधनों के अभाव के बावजूद लगातार प्रयास करते रहे और संगीत के दुनिया में बैंकाक तक अपना जलवा बना लिये है। इससे पहले कुमार सुजीत कई टीवी प्रोग्रामों में भी लाइव प्रस्तुति दे चुके है। भारत के कई राज्यों में बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब के साथ अन्य प्रदेशों में हजारों भजन प्रस्तुति दे चुके है।