जनसंख्या नियंत्रण यात्रा का हुआ भव्य स्वागत -

बहराइच - जनसँख्या नियन्त्रण कानून की मांग को लेकर गाजियाबाद से अयोध्या तक 66 जिलो में निकाली गयी यात्रा के क्रम में आज बलरामपुर से यह यात्रा बहराइच पहुंची जिसका स्वागत सांसद आवास पर जय प्रकाश अग्रहरि के द्वारा,तत्पश्चात चित्रगुप्त चौक पर सत्येन्द्र निगम व अस्पताल चौराहे पर दीपक सत्या के द्वारा पानी की टंकी चौराहे पर युवराज यज्ञसेनी के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यात्रा का समापन पूर्व सांसद पदम सेन चौधरी के आवास गोण्डा रोड पर श्रीमती पुष्पा चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के रास्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण हेतु सख्त कानूनों की आवश्यकता को विस्तार से समझाया।राष्ट्रीय महिला संयोजक ममता सहगल राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र धामा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र नीलकण्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी सक्सेना, देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष कृष्णा कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट जिला अध्यक्ष बाबू राम तिवारी जनसँख्या समाधान बहराइच के संरक्षक अजय ड्रोलिया व भारत विकास परिषद बहराइच के सचिव बैजनाथ रस्तोगी,वित्तसचिव प्रदीप ड्रोलिया,परमार्थ सेन चौधरी,ओम प्रकाश सक्सेना,एकता भटनागर, साधना श्रीवास्तव की उपस्थिति में यह यात्रा गोण्डा होते हुए अयोध्या हेतु प्रस्थान कर गयी।