चंदौली जनपद में यहां ससुरालियों से तंग आकर युवक ने फासी लगाकर किया आत्महत्या

चंदौली जनपद में यहां ससुरालियों से तंग आकर युवक ने फासी लगाकर किया आत्महत्या

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली-जनपद के हरिशंकरपुर गांव में एक युवक ने शादी के एक माह बाद ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर नोटिस भेज रहे थे। मानसिक रूप से परेशान युवक ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली।

*पुलिस कर रही मामले की जांच*
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। लोग नवविवाहिता को ही युवक की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। पुलिस घटना के तथ्यों की जांच पड़ताल में जुट गई है। हरिशंकरपुर निवासी स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह बाघा के 26 साल के बेटे हरदयाल सिंह बाघा की शादी एक माह पहले ही हुई थी।

*15 दिन बाद चली गई थी वापस*
परिवार ने बताया कि लड़की 15 दिन ही ससुराल में रही और फिर अपने मायके चली गई। इसके बाद से ही लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजनी शुरू कर दी। हरदयाल सिंह के परिजनों का आरोप है कि लड़की उम्र में लड़के से 10 साल बड़ी थी। वो दिमाग से कमजोर भी है। लड़की के परिवार ने धोके से शादी करवाई है। हरदयाल के परिवार वालों को यह बात पता चली, तो 15 दिन बाद ही लड़की को मायके छोड़ आए।

*दोनों परिवारों में हो रहा था विवाद*
इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जिससे हरदयाल परेशान रहने लगा। शुक्रवार की रात घर की पार्किंग एरिया में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही कोतवाल संजीव मिश्र मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।