चंदौली- जनपद में यहां भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व सांसद ने किया सम्मान

चंदौली- जनपद में यहां भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व सांसद ने किया सम्मान

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जहां एक तरफ आगामी चुनाव को लेकर भाजपा जनपद में अपने संगठन के प्रत्येक पदों पर पदाधिकारियों का चयन कर रही है जिससे कि हर बूथ पर जाकर भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। उसी क्रम में चंदौली जनपद में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है जिसमें चयन होने के बाद लगातार पदाधिकारियों का जनपद में जगह-जगह स्वागत समारोह एवं माल्यार्पण किया जा रहा है व उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। उसी क्रम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार के कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी सिंह व चंदौली पूर्वी के मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पूर्व सांसद को जन्मदिन की बधाई दी इसके बाद पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार द्वारा दोनों पदाधिकारियों को दोनों पदों पर निर्वाचित होने के लिए पुष्पगुच्छ देकर तथा माल्यार्पण कर बधाई दी।