मन की इच्छा पूर्ण करने के लिए लिया मंशामहादेव का व्रत

पत्रकार लोकेश जणवा

बम्बोरी।। ग्रामीण क्षेत्रों सहित प्रदेश में श्रावण मास में मंशा महादेव व्रत की शुरुआत हुई है। पूजा पाठ व कथा का दौर अलसुबह से ही शुरू हो गया था। पंडित निरंजन आमेटा ने गंगश्वेर महादेव मंदिर में पूजा कर श्री उद्यान में लगे कल्प वृक्ष की पूजा कर व्रत लिया। पौराणिक। मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए श्रावन व भादवा में आने वाले सोमवार को व्रत कर महादेव की आराधना की थी। तभी से इस व्रत को मंशा पूर्ण करने वाले व्रत का नाम दिया गया। यह व्रत पारिवारिक सुख-समृद्धि के साथ मनोकामना पूर्ण करने के लिए करते हैं।इस व्रत को युवतियों ने अच्छे वर की कामना से तो विवाहिताओं ने सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत कर रही हैं। कहीं-कहीं पुरुषों ने भी व्रत लिया। अब अगले चार महीने तक यह व्रत चलेगा।साथ ही श्रद्धालु व भक्तों का मानना है कि भगवान शिव बड़े दयालु और भोले हैं। सच्चे मन से भक्ति और उनकी तपस्या करने वालों की मनोकामना पूर्ण होती है। इसीलिए महिलाएं व पुरुष अपनी इच्छा पूर्ण करने के लिए मंशा महादेव का व्रत करते हैं।