कांग्रेस सरकार पर अजा वर्ग की उपेक्षा का आरोप, सौंपा ज्ञापन

बागबाहरा(छत्तीसगढ़): भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला अजा मोर्चा ने अनुसूचित जाति वर्ग के उपर अत्याचार का आरोप लगाते हुए विरोध में जिले भर में ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर जी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश चंद्राकर जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मोनीका साहूजी, प्रदेश अजा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अरविंद प्रहरे जी, बागबाहरा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू जी, बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल जी के नेतृत्व में बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय, बागबाहरा शहर मण्डल अजा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुर्रे के द्वारा बागबाहरा तहसीलदार गगन शर्मा जी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।

प्रस्तुत ज्ञापन में प्रदेश भर में बठेना, खुरमुड़ा सहित विभिन्ना स्थानों पर हो रहे हत्या व सामूहिक हत्या, धरमपुरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर सहित कई स्थलों पर जैतखाम व गुरुद्वारा को तोड़ा जाना, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में भाजपा शासन काल में स्थापित गुरू घासीदास के नाम पर स्थापित शोधपीठ संस्थान पर ताला जड़ना, भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन नही किया जाना, गिरौदपुरी में भाजपा शासनकाल में प्रारंभ किये गये पर्यटन केंद्र के निर्माण पर रोक आदि को लेकर विरोध किया गया।
इस अवसर में प्रमुख नेतृत्वकर्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर जी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश चंद्राकर जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मोनीका साहूजी, प्रदेश अजा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अरविंद प्रहरे जी, किशुन पटले जी, बागबाहरा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहूजी, बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल जी, महामंत्री खल्लारी पूनम चंद्राकर जी, महामंत्री बागबाहरा शहर सत्तू तांडी जी, मोहित सेन जी, पुरन सबर जी, ग्रमीण मण्डल मंत्री लालसिंग नायक जी, सरपंच तुपकोरा प्रतिनिधि मोहन साहू जी, तोरण धृतलहरे महामंत्री अजा मोर्चा ग्रामीण, पप्पू चावला जी की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।