महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में हुई भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक, अग्रिम कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा!

महासमुंद छत्तीसगढ़:भाजपा महासमुंद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तरीय बैठक जिला के सभी मोर्चा मण्डल अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला अनुसूचित जाति की संयुक्त बैठक आज गुरुवार को महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक का आरंभ भारतमाता व भाजपा श्रेष्ठ पूज्यनीय माननीय डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व अटलबिहारी वाजपेयी जी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर भारतमाता की जय के जयकारों के साथ बैठक का आरम्भ किया गया।
बैठक में अनुसूचित जाति राष्ट्रीय सदस्य कार्यकरिणी व पूर्व विधायक सरायपाली श्री रामलाल चौहन जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चन्द्राकर जी, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर जी, मुख्य अतिथि प्रभारी जिला अजा मोर्चा श्री दिलीप सारथी जी, सहप्रभारी शरद जाल जी, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अरविंद प्रहरे जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहूजी, जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा प्रियरंजन कोसरिया जी, महामंत्री नीलाम्बर तांडी जी, महामंत्री उत्तरा प्रहरे जी, उपाध्यक्ष महेश चौहनजी, उपाध्यक्ष कीर्ति बघेलजी, उपाध्यक्ष उद्धव नन्द, मंत्री मेघराज चन्द्रसेन, रेवाराम छत्रे, रोहित सारथी के आतिथी में कार्यक्रम का संचालन हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता रामलाल चौहनजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिले में अजा वर्ग की स्थिति को सशक्त करने की आवश्यकता है। साथ ही अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया जी ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के साथ किये गए भेदभाव पर अपने विचार रखें और भाजपा द्वारा अजा वर्ग के लिए किए गए कार्यो की प्रसंसा की। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरीजी ने अपने उद्बोधन में संघटनात्मक गतिविधियों के विषय मे चर्चा की और अजा वर्ग को एकजुटता का संदेश दिया। पूर्व राज्य मंत्री पूनम चन्द्राकरजी ने अजा मोर्चा के कार्यो की प्रसंसा की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजा मोर्चा दिलीप सारथी जी व सहप्रभारी शरद जाल जी ने सभी से परिचित हुए और अग्रिम कार्यकर्मों के विषय मे चर्चा की।
कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया द्वारा किया गया। जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद प्रहरे जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री सुश्री उत्तरा प्रहरे जी ने बहुत ही खूबसूरती के साथ किया।

महासमुंद जिला कार्यालय में आहूत बैठक में 18 मण्डल के मोर्चा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/महामंत्री/ जिसमे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, मंत्री मेघराज चन्द्रसेन, बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय, सोनाधर सोनवानी, महेंद्र कुर्रे, तेजराम चोलिक, देवेंद्र राय, गुप्तराज चन्द्रसेन, प्रशांत कोसरिया, गोरेलाल टांडे, उमाशंकर नेताम, प्रमोद बघेल, चंदन टांडे, श्यामलाल चौहान बिरितिया चौहान, रामसिंह नेगी, प्रह्ललाद चौहान, रिखीराम टांडे, जगदीश चौहान, धुरतराम साहू, पंचराम मटियारा, नकुल चौहान, मन्नूलाल चौहान, विजय जगदल्ला, ठाकुरराम सोनवानी, राजेन्द्र रात्रे, बिरराम जगत, युगराज बंजारे, रविलाल चौहान, कमल कलेट, देवेंद्र वाद्यकर, दवशीष बघेल, गजेश्वर वंशे, हेमन्त बंजारे, बाबूलाल काशी, रामकुमार सिंग, विनोद गहरवाल, भूपेंद्र सोनवानी, दाऊलाल भारती आदि भाजपा जिला अनिसुचित जाति मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।