चंदौली -जनपद में यहां प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार,

चंदौली जनपद में यहां प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार,

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में भाग लेने जाने से पहले मानस नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के आवास पर पहले होम अरेस्ट किया गया।उसके बाद जाते समय पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। उसके बाद सपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए।

इस मौके पर सभासद विनय यादव डब्बू, अशोक यादव, ग्राम प्रधान निरंजन यादव,प्रदीप यादव, प्रिंस मिश्रा, विनीत जायसवाल, राजेश यादव, धीरज यादव धीरू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।