भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री को अपने पद से है आपत्ति, क्यों?

रायबरेली-कॉमन सिविल कोर्ट की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा है।आखिर जब भाजपा समानता की बात करती है तो अल्पसंख्यक मोर्चा क्यों है। यह सवाल उठना जरूरी है क्योंकि वर्तमान में अली हैदर नकवी को भाजपा ने क्षेत्रीय महामंत्री मनोनीत किया है।अली हैदर नकवी अल्पसंख्यक मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्होंने उस समय भी इस बात पर असंतोष व्यक्त किया था कि अल्पसंख्यक मोर्चा उनको रास नहीं आता है।अली हैदर नकवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है उन्होंने उसमें साफ तौर पर लिखा है कि वह भारतीय हैं और भारतीय होने पर उन्हें गर्व है और जितने भी भारतीय हैं ।वह लाखों साल पहले कि भारतीय संस्कृति से जुड़े हैं इसलिए उनके साथ अल्पसंख्यक शब्द जोड़ना अनुचित है और संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा भी नहीं होना चाहिए।शायद अली हैदर नक़वी से बिना सहमति लिए उन्हें ये दायित्व दिया गया हो इसीलिए वह आज असहमत हैं कि वह अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी बने और उसमें काम करें।अली हैदर नकवी ने यह भी कहा है कि अगर कोई खुद को भारतीय कहता है तो उसे अपने साथ अल्पसंख्यक जोड़ना नहीं चाहिए।फिलहाल भाजपा कि इस बिंग के ऊपर खुद इनके एक पदाधिकारी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं सच भी है क्योंकि कॉमन सिविल कोर्ट की बात करने वाली भाजपा अगर अपने संगठन में ही समानता स्थापित नहीं कर पाएगी तो उसकी बातों को दोहरे चरित्र के रूप में देखा जाएगा।