तेंदुकोना में हुई भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल की बैठक, राज्य सरकार के खिलाफ बनाई आंदोलन की रणनीति

बागबाहरा छत्तीसगढ़: भाजपा बागबाहरा ग्रामीण के सभी मोर्चा अध्यक्षों की उपस्थिति में मंडल की संयुक्त बैठक आज शुक्रवार को तेंदुकोना में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा ग्रामीण मण्डल प्रभारी व तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चन्द्राकरजी, मण्डल सहप्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती निरंजना शर्माजी के आतिथी में कार्यक्रम का संचालन हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती निरंजना शर्माजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष नाकामी में गुजरे है। भूपेश सरकार ने जो शराबबंदी, आवास की सुविधा, किसानों को एकमुश्त 2500रु समर्थन मूल्य प्रदान करने, बेरोजगारी भत्ता देने, जैसे चुनावी वादे किए थे वो उनको पूरा करने में असफल हुई है। इन्ही चुनावी वादों को याद दिलाने प्रत्येक बूथ में जाकर भाजपा द्वारा किए जाने वाले वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा इस बैठक में तय की गई। साथ ही कहा कि भूपेश सरकार की असंवेदनशीलता को जग ज़ाहिर किया जावेगा। वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश चन्द्राकरजी ने मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक संस्कार, नीति, और जनहित की पार्टी है।।पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी द्वारा दी गई एक राजनैतिक विचारधारा एकात्मवाद की व्याख्या करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ निरन्तर जलयमान हेतु प्रेरित किये।

राज्य सरकार के झूठे वादों के खिलाफ बनाई जन जागरूकता की रणनीति

भाजपा ग्रामीण मंडल बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार की शराब नीति का जन जन में शराबबंदी हेतु जागरूकता लाया जाएगा। पार्टी को आगे ले जाने सभी कार्यकर्ता संकल्पित है।
मण्डल के समस्त शक्ति केंद्रों व बूथों में जाकर प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का भव्य प्रचार करेंगे। भूपेश सरकार के ढाई वर्ष नाकामी के साथ ही कांग्रेस सरकार के शराब नीति के दुष्परिणामों व झूठे चुनावी वादों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

आयोजित बैठक का संचालन जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक श्री विनोद दीवान जी ने अपने चिर परिचित अंदाज में सांस्कृतिक विचारधारा के साथ बहुत ही खूबसूरती से किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए मोदी सरकार को बदनाम कर रही है।

बैठक की अध्यक्षता बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री पिलेश्वर पटेलजी ने की। उन्होंने राज्य सरकार की विफलताओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। साथ ही अग्रिम कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेलजी द्वारा बैठक प्रमुख अतिथि श्रीमती निरंजना शर्माजी और राकेश चन्द्राकरजी के साथ मण्डल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्तों को श्रीफल व स्कार्फ देकर सम्मानित किए।
इसमें प्रमुख रूप से जिला संयोजक विनोद दिवान, मण्डल महामंत्री मायाराम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष जीवनी साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि फरोदिया, अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर,अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय सम्मानित हुए।

बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल प्रभारी व मुख्य आतिथी राकेश चन्द्राकर, सहप्रभारी व मुख्य वक्ता अतिथि निरंजना शर्मा, जिला सांस्कृतिक संयोजक विनोद दीवान, मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष चिंताराम साहू, महामंत्री मायाराम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष जीवनी साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि फरोदिया, अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय, मुकेश चंद्राकर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष,जनपद सदस्य प्रतिनिधि धनंजय साहू, दानवीर साहू, कमलेश नामदेव, हरीश दीवान, कौशल साहू, दुलेन्द्र कुमार, ब्रह्मदत्त पटेल, समीर चन्द्राकर, लीलाधर ध्रुव, पवन यादव, श्रीमती रूखमणी ध्रुव, प्रकाश पटेल, मोहित साहू, चन्द्रशेखर साहू, विपेंद्र देवांगन, संजय साहू, टीकम सिंह ध्रुवंशी, हरीश जगत, कमलेश कुमार, भोजप्रकाश देवांगन मोनीष कुमार, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।