श्रम योगी महा अभियान में सभी श्रमिक कराएं पंजीकरण

औरैया 11 जून 2021

जनपद में मनरेगा, ईट भट्ठो तथा अन्य निर्माण स्थलों पर कार्यरत पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराए जाने के उद्देश्य से "श्रम योगी महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मुख्यालय पर दिनांक 20-06-2021 से 30-06-2021 तक प्रतिदिन कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

महाअभियान में निम्न अधिकारियों की ड्यूटी उनके पदनाम के सम्मुख विकास खण्ड

मुख्यालय में लगायी जाती है:

1. अधिकारी का पदनाम जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी औरैया ब्लॉक
2.जिला युवा कल्याण अधिकारी भाग्यनगर ब्लॉक
3.बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बिधूना ब्लॉक
4.अधिशाषी अभियन्ता, नलकूप खण्ड अजीतमल ब्लॉक
5.अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, औरया स्थान
दिबियापुर सहार ब्लॉक
6 .जिला उद्यान अधिकारी अछल्दा ब्लाक
7.जिला पंचायत राज अधिकारी एरवाकटरा ब्लॉक

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हेतु पात्रता एवं प्रक्रिया निम्न प्रकार है: ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जो 18 से 60 वर्ष आयु के है और उन्होंने पंजीकरण के समय
पिछले 12 माह में 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य किया हो। वर्तमान में आपदा को देखते हुये 30.06.2021 तक पंजीयन शुल्क, नवीनीकरण शुल्क एवं विलम्ब शुल्क को 01 वर्ष की अवधि के लिये शून्य कर दिया गया है। निर्माण श्रमिक श्रम विभाग के जिला श्रम कार्यालय / जनसेवा केन्द्रो / बोर्ड की वेबासाइट WWW.UPBOCW पर पंजीयन फार्म के साथ दो फोटो आधार कार्ड, नियोजन प्रमाण पत्र / स्वः प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ निर्माण श्रमिक के रूप में गत 12 महीनों में 90 दिनों तक कार्य करने का प्रमाण पत्र सहित जमा कर सकते है।

जनसेवा केन्द्र / बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन दिनांक के भीतर भुगतान करने पर आवेदक का पंजीयन तीन दिन के उपरान्त डीम्ड स्वीकृत जायेगा। योजना के समय उसके आवेदन की पात्रता का परीक्षण किया जायेगा। निम्न 40 प्रक्रियाओं में कार्य करने वाले श्रमिक निर्माण के अन्तर्गत आवर्त होंगे:
बेल्डिंग का कार्य
बढई का कार्य खोदना
कुआँ रोलर चलाना
चौकीदारी (निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिये)
चुना बनाना
मिट्टी का काम सीमेंट, कंकीट ईट आदि ढोने का कार्य

7.कैम्पों के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत अधिकारी / सचिव के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए तथा लाभार्थियों को पंजीयन हेतु की जाने वाली औपचारिकताओं से अवगत कराया जाए। जिससे अधिक से अधिक श्रमिक पंजीकृत हों और श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित कराया जा सके।

उपरोक्त के अतिरिक्त कैम्प में जनमानस को कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जाएगा, जिससे कोरोना टीकाकरण की प्रगति में सुधार हो। कैम्प में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाए। जनपद में भ्रान्तियां फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उ०प्र० महामारी अधिनियम 2020 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

उपरोक्त महाअभियान के विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी, औरैया नोडल अधिकारी होंगे जो नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित कराएंगे।

(सुनील कुमार वर्मा) जिलाधिकारी, औरैया।