टूलकिट प्रकरण में भाजपा नेताओं पर एफआईआर के विरोध में मोनिका साहू ने बागबाहरा ग्रामीण मण्डल भाजपाई पदाधिकारियों सहित गिरफ्तारी देने तेंदुकोना थाने में दिया धरना। 

छत्तीसगढ़ बागबाहरा(महासमुंद): टूलकिट मामले को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। विरोध में रविवार से भाजपा प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत कर चुकी है। इसी कड़ी में
आज सोमवार को प्रदेश भाजपा से तय 5 भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के तहत महासमुंद जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मोनिका दिलीप साहू, बागबाहरा ग्रामीण मण्डल महामंत्री दिनेश चंद्राकर, महामंत्री मायाराम साहू अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय, रवि फरोदिया दोपहर तीन बजे तेंदुकोना चौक से भूपेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध नारे लगाते हुए पैदल तेंदुकोना थाने में धरना व गिरफ्तारी के लिए निकले। इसके पहले पार्टी कार्यालय में कोरोना के चलते सीमित कार्यकर्ताओं के द्वारा गिरफ्तारी देने वाले पांचों नेताओं का अभिनंदन व मस्तकाभिषेक कर गिरफ्तारी स्थल रवाना किया गया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस द्वारा टूलकिट बनाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश को बदनाम करने का षड्यंत्र तथा पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ऊपर एफआईआर कराने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला/मण्डल मुख्यालय स्थित थाने में दोपहर तीन से पांच बजे तक निर्धारित 5 नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन पश्चात गिरफ्तारी देना तय किया गया था।


थाने के सामने दिया धरना फिर दी गिरफ्तारी:

टूल किट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित राष्ट्रीय नेताओ के खिलाफ़ एफआईआर से बिफरे भाजपाई दो घंटे तक थाना के समक्ष धरने पर बैठे रहे। धरना स्थल पर बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के सभी भाजपा नेता अरेस्ट करो, मनमानी सरकार, तानाशाही नही सहेंगे और भूपेश बघेल होश में आओ जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथ मे लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाने के समक्ष धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने शाम पांच बजे अपनी गिरफ्तारी दी। महासमुंद जिला उपाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी खल्लारी श्रीमती मोनिका दिलीप साहू ने धरने और गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज किए एफआईआर पर कहा कि कांग्रेस का षड़यंत्र उजागर हो गया, कांग्रेस पार्टी देश की छवि को खराब करने का काम कर रही है।भाजपा ने आपातकाल देखा है। कांग्रेस तब भी दमन की नीति अपनाई थी, आज भी अपना रही है।

धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारी कार्यक्रम कोविड नियमानुसार शान्तिपूर्वक रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संस्कृति संयोजक विनोद दीवान, मण्डल उपाध्यक्ष चिंताराम साहू, कमलेश नामदेव, डॉक्टर मायाराम साहू, दानवीर साहू आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।