चंदौली- जनपद में यहां भाजपा नेता के प्रयास से सांसद ने स्वीकृत कराई सड़क

चंदौली जनपद में यहां भाजपा नेता के प्रयास से सांसद ने स्वीकृत कराई सड़क

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

सकलडीहा- क्षेत्र के शिवपुर (शिवगढ़) से बर्थरा कला तक लगभग 3 किमी सड़क निर्माण की लम्बे समय से ग्रामीण मांग कर रहे थे। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के आग्रह पर सांसद एव कैबिनेट मंत्री डाक्टर महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति करा दी। इस क्रम में गुरुवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी सड़क निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। भाजपा नेता के इस पहल का ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

शिवपुर (शिवगढ़) से बर्थरा कला तक पक्की सड़क बनाने के लिये ग्रामीण लम्बे समय से जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। लेकिन निर्माण नहीं होने से आधा दर्जन गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। भाजपा नेता सुर्यमनी तिवारी के प्रयास से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू कराया गया। इस सड़क के निर्माण हो जाने से कम्हारी,बर्थरा, छोटे बर्थरा, शिवगढ़, शिवपर, बढ़वलडीह आदि गांवों को आवागमन सुलभ हो जायेगा। ग्रामीणों ने भाजपा नेता के इस प्रयास का सराहना किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यपाल यादव,राजीव राय,रामकवल यादव आदि मौजूद रहे।

Comments:

Makhan Saini | May 21, 2021

कुछ फायदा हुआ क्या आपको ct अपडेट में