संघ की देखरेख में वातावरण शुद्धिकरण के लिए किया गया यज्ञ का आयोजन

रायबरेली- अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में एक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें औषधियों के माध्यम से हवन की आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि करण का प्रयास किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा एक अस्थाई आश्रित केंद्र का निर्माण कराया गया है।जिसमें 25 बेड और खाने पीने की व्यवस्था के साथ-साथ दवा भी उपलब्ध है। सेवा भारती की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में आज एक यज्ञ का आयोजन किया गया।इसमें मृत्युंजय योग करवाया गया।जिसके माध्यम से वातावरण में फैले विषैले कीटाणुओं को मारने के लिए आहुति दी गई।आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ रवि प्रताप सिंह ने कहा कि यदि औषधियों से तैयार हवन सामग्री से यज्ञ किया जाता है तो वातावरण पवित्र हो जाता है और वायुमंडल में मौजूद सभी कीटाणु नष्ट हो जाते हैं इसीलिए भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विधान है।सेवा विभाग के प्रमुख गया प्रसाद शुक्ला ने हर सप्ताह यज्ञ के आयोजन की रूपरेखा तैयार की है। हवन के इस कार्यक्रम में पतंजलि और गायत्री परिवार के सभी लोग सम्मिलित हैं।जिसमें मुख्य रुप से पीएन पाठक, ललित सचान,रामशरण, केसी शर्मा, रामविलास,किस्मत राय मुख्य थे।संघ के विभाग प्रचारक डॉक्टर अवधेश ने रायबरेली संघ के द्वारा आयोजित कोरोना काल में किए जा रहे काम को निरंतर संक्रमण रहने तक जारी रखने की बात कही है। उन्होंने बताया कि संघ जबतक कोरोना का संकरण रहेगा तबतक संघ सेवा करता रहेगा।