चंदौली -आटो रिक्सा से गिरने से युवक की मौत,घर मे मचा कोहराम  

आटो रिक्सा से गिरने से युवक की मौत,घर मे मचा कोहराम

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चहनिया- बलुआ थाना क्षेत्र के महेशपुर गाँव निवासी राजाराम (50) पुत्र स्वर्गीय बन्धु राम की मौत दुर्घटना के दौरान हो गयी। राजा राम अपनी बडी पुत्री को खिचडी पहुचाकर गर वापस आ रहा था कि पख्खोपुर गाव के सामने आटो रिक्सा से गिर गया वही पीछे से आ रही पिकअप कुचल कर फरार हो गयी। इस सूचना से घर मे कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश पुर गाँव निवासी राजाराम अपने बडी पुत्री पुनम देवी को अली नगर के कठौरी गांव से खिचड़ी पहुचा कर घर वापस आ रहा था।कि पख्खोपुर गाव के पास आटो रिक्सा से गिर गया। वही पीछे से आ रही पिकअप रौद कर फरार हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजाराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया लाई।जहा डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।इस सूचना से परिवार मे कोहराम मच गया।पत्नी मुटुना देवी पुत्र सुनिल कुमार पुत्री पूनम,ज्योति गायत्री का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गांव मे मातम छा गया। वही पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिलास्पताल भेज जिला अस्पताल भेज दिया।