हर पल नई चुनौतियों के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता

रायबरेली- रिमोट सेंसिंग ऐप्लीकेशन सेंटर, उ.प्र. के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी के 183-ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र रायबरेली के प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी का स्वागत भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल ने किया। उसके बाद जगतपुर और गौरा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर पल नई चुनौती है, इसके लिए कार्यकर्ता तत्पर रहें।उन्होंने गौरा ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत कृषि मेला में किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया व किसानों को उनके हित में देश,प्रदेश की सरकारों व रिमोट सेंसिंग ऐप्लीकेशन सेंटर उ.प्र. द्वारा किये जा रहे कार्यों की बहुत सी जानकारियां दी। कृषि मेले में किसान परिवार को आधा किग्रा. पराग का देशी घी व एक किग्रा. दाल भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की दृष्टि से सुधाकर त्रिपाठी को ऊँचाहार विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। सुधाकर त्रिपाठी के बारे में चर्चा है विगत 20 वर्षों में जितने भी चुनावों में उन्हें जिम्मेदारी दी गयी उन सभी चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी ने विजय प्राप्त की है फिर वो चाहे मेयर का चुनाव हो, विधान सभा का चुनाव हो या फिर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का चुनाव हो।इसी दृष्टि से अबकी बार भाजपा ने सुधाकर त्रिपाठी को ऊँचाहार विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में ऊँचाहार भेजा गया है।जहां वह लगातार संगठन और विभिन्न समाज के लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं। बैठक व कृषि मेले में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व गौरा ब्लाक प्रमुख मीना पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय व राधेश्याम सोनी,गौरा मंडल के भाजपा अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,जगतपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष विनायक सिंह,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आर.पी.सिंह अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।