चंदौली- वीरांगना ( काशी की बेटी) सम्मान समारोह में समाजसेविका सारिका दुबे को किया गया सम्मानित*

वीरांगना ( काशी की बेटी) सम्मान समारोह में समाजसेविका सारिका दुबे को किया गया सम्मानित*

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चंदौली- पन्ना धाय स्मृति सेवा न्यास द्वारा संयुक्त रूप से वीरांगना ( काशी की बेटी ) सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन 13 जनवरी 2021 को हरिहर नाथ त्रिपाठी सभागार कला संकाय बी. एच. यू. में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना चौबे जी प्रदेश मंत्री भाजपा पूर्व राज्य महिला आयोग उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि डॉ. जया चक्रवर्ती,विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग, आई.एम. एस. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, डीन सामाजिक विज्ञान संकाय,बी. एच. यू. एवम् माननीय अजीत प्रसाद महापात्र, अखिल भारतीय सह संयोजक गौ सेवा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उपस्थित रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ भारतीय मिश्रा �व झुन्ना फाउंडेशन द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमती सुधा सिंह, सचिव विधिक प्राधिकरण अधिकारी,वाराणसी जिन्होंने हमें बताया कि आज भी महिला और पुरुष का भेदभाव कम नहीं हुआ है शिक्षित वर्ग भी आज भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध करते हैं।हाई क्लास फैमिली और मिडिल क्लास फैमिली में भी अभी भी महिलाओं के साथ अलग सा व्यवहार होता है समानता की कमी अभी भी है और समाज को इसमें बदलाव लाने की जरूरत है महिला और पुरुष के बीच का भेदभाव मिटाने की जरूरत है।�
कार्यक्रम में समाज के उत्थान के लिए अपने विशेष योगदान देने वाले चुनिंदा समाज सेवकों व सेविकाओं को आमंत्रित और सम्मानित किया गया।

जिसमें निरुपमा सिंह बाल संरक्षण अधिकारी ,खुशबू झा, प्रोफेसर रचना शर्मा, सारिका दुबे, नीलू मिश्रा, किशोर कांत तिवारी, अनीता सिंह,तृप्ति जैसवाल, � अरुण जी,केशव विवेकी जी ,वर्षा प्रधान, सनी सिंह, रोशन, आर.जे. पिंकी, शशांक मिश्रा, ज्योति सावित्री, आलोक श्रीवास्तव, अमरेंद्र पांडे, डॉक्टर अभिषेक गुप्ता, स्नेहलता, शैलेंद्र, विक्रम डॉक्टर शारदा व मंजू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं �समन्वयन कविता मालवीय, पन्ना धाय स्मृति सेवा न्याय और सह - समन्वयक सरस्वती शिल्पी सिंह, संथापित सुधा अमृतम वेलफेयर सोसइटी द्वारा किया गया।