कल्पना कंवर चुंडावत बनी देवगढ़ प्रधान भाजपा का पुनः बोर्ड बना

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 10 दिसंबर पंचायत समिति देवगढ़ के प्रधान पद पर ताल ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 15 से विजय कल्पना कंवर चुंडावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की ज्ञान को और को 8-6 से मात दी। एक वोट नोटों में गया। कुल 15 सदस्य इस पंचायत समिति में सभी सदस्यों ने 4:30 बजे तक मतदान कर दिया था। हालांकि कयासों का दौर जारी था क्रॉस वोटिंग को लेकर लेकिन क्रॉस वोटिंग की संभावनाएं नहीं रही।
देवगढ पंचायत समिति प्रधान चुनाव के लिए गुरुवार प्रातः 10:00 चुनाव प्रकिया शुरु हुई। रिटर्निंग अधिकारी शक्ति सिंह भाटी के निर्देशन में देवगढ पँचायत समिति के आसपास भारी तादाद में सुरक्षा के लिए भीम पुलिस उपाधीक्षक समुंदर सिंह देवगढ़ थाना अधिकारी भवानी सिंह मकवाना दिव्य थानाधिकारी दिलीप सिंह राव मय पुलिस बल तैनात रहे। सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर नगर पालिका मंडल के पास बैरिकेट्स लगा कर के देवगढ़ से आमेट रोड को आवागमन के लिए बंद किया गया दूसरी तरफ आमेट से देवगढ़ की ओर आने वाले मार्ग को उपखंड कार्यालय के बाहर बैरिकेट्स लगा कर के वाहनों की आवाजाही बंद की गई तथा केवल पैदल के लिए ही आवागमन रखा गया।
देवगढ़ प्रधान चुनाव भाजपा व कांग्रेस में है आमने सामने की टक्कर होने से मुकाबला रोचक हो गया।
भाजपा ने कल्पना कवंर चुण्डावत को प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है वही कांग्रेस से ज्ञान कवंर को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।
इससे पूर्व 10:00 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों में से कल्पना कंवर चुंडावत तारा रावत तथा चंचल देवी ने अपने अपने नामांकन सेट दाखिल किए वहीं दूसरी ओर इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से माद ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 6 से विजयी प्रत्याशी ज्ञान कंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 11:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच में चारों उम्मीदवारों के फार्म सही पाए जाने पर उनकी सूची बनाई गई। 11:30 से 1:00 के दरमियान नाम वापसी के समय में भाजपा खेमे में सुगबुगाहट शुरू हुई जिसमें राजसमंद सांसद दिया कुमारी का अहम रोल रहा उन्होंने दूरभाष पर निर्दलीय रूप में मैदान में उतरे चंचल देवी तथा तारा रावत को समझाया। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों तारा रावत तथा चंचल देवी ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस लिए बाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए चंचल देवी तथा तारा रावत ने बताया कि हम पार्टी की रीति नीति में विश्वास करते हैं तथा नरेंद्र मोदी की कार्यशैली एवं पार्टी में निष्ठा होने से जो दबाव हमारे पर बनाया गया है उसके आधार पर हमने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं, लेकिन पार्टी में कुछ गद्दार लोगों की वजह से यह नौबत आई है उन्हें पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। इस दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ता ही आपस में उलझ से नजर आए। भाजपा के एक पदाधिकारी शोभालाल रेगर के साथ कुछ उग्र कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की भी की। असंतोष के चलते उग्र कार्यकर्ताओं ने अजय सोनी के खिलाफ भी नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि अजय सोनी ने भाजपा से कन्नी काटकर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, वही देवगढ़ नगर पालिका में देवी जागरण मंच के रूप में चुनाव जीतकर अपनी पत्नी रेखा सोनी को उपाध्यक्ष बनवाया था। परंतु विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहते हुए चुनाव हार गए जिसके बाद उन्होंने पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन कर ली थी। कार्यकर्ताओं का आरोप रहा कि टिकट बंटवारे में अजय सोनी का इंटरफेयर रहा।

भाजपा दो खेमे में बटी होने से हो सकती है क्रॉस वोटिंग की सम्भावना ???
प्रधान पद के लिए सीधी टक्कर होने से भारतीय जनता पार्टी के 9 सदस्यों में दो खेमें होने से क्रॉस वोटिंग की पूरी संभावना बन रही है। लेकिन परिणाम की घोषणा के बाद लगा कि भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने नोटों में वोट दिया था निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कांग्रेस को रहा।
मतदान प्रक्रिया दोपहर बाद 3:00 बजे शुरू होने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी कल्पना कंवर चुंडावत 2:55 पर ही पंचायत समिति परिसर में बने मतदान केंद्र पर पहुंच गई वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान कंवर अन्य पार्टी सदस्यों के साथ दोपहर 3 बज करके 1 मिनट पर मतदान करने पहुंचे उनके साथ अनुराग सिंह , प्रकाश नराणिया, राजेश मेवाड़ा, अजय नराणिया, अजीत सिंह चुंडावत सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी की वार्ड संख्या 1 से विजय चंचल कवर मतदान के पश्चात भाजपा बड़े बंदी में जाने के बजाय अपने घर के लिए पैदल ही निकल पड़ी जिस पर भाजपा के पदाधिकारियों ने उन्हें गाड़ी मुहैया कर घर तक छोडा।
मतगणना चार बजकर चालिस मिनट पर पुरी कर परिणाम जारी कर दिया गया जिसमें भाजपा के कल्पना कंवर को 8 मत जबकि कांग्रेस की ज्ञान कवर को 6 मत तथा नोटों में एक मत पडा। जीत की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया तथा नारेबाजी तेज हो गई। जीत के बाद प्रधान कल्पना कंवर ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह तन मन से जनता की सेवा में लगी रहेगी। भाजपा सांसद एवं सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक से तालमेल बिठाकर के विकास कार्य करवाएगी।