चंदौली- सीएम के संभावित दौरे  के मद्देनजर अस्पताल का किया निरीक्षण

सीएम के संभावित दौरे  के मद्देनजर अस्पताल का किया निरीक्षण

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले सप्ताह संभावित दौरे के मद्देनजर मंगलवार को सीएमएस डा. भूपेंद्र द्विवेदी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन की बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई वायरिंग को देखा। साथ ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई वायरिंग को तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा शौचालयों में टूटे नल को ठीक करने के साथ ही साफ-सफाई कराने की हिदायत संबंधित कर्मियों को दी। वहीं वार्डों में परदे आदि लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल भवन में जगह-जगह फर्श की टूटी टाइल्स को बदलने की आवश्यकता जताई। जिला अस्पताल के ओपीडी में लगे चिकित्सकों की सूची के आगे उनका मोबाइल नंबर अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का अगले सप्ताह जनपद दौरा संभावित है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल भवन के अंदर व्याप्त खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास हो रहा है।