भाजपा की चुनावी बैठके, उम्मीदवारों के बनाए पैनल

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 3 नवंबर पंचायत समिति चुनाव को लेकर मंगलवार प्रातः 11 बजे कुवाथल चौराया एवम दोपहर 2 बजे लसानी में भाजपा की बैठक पंचायत समिति चुनाव सयोजक महेश आचार्य,पूर्व विधायक हरी सिंह रावत,नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, अजय सोनी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत समिति के संभावित उमीदवारों की भीड़ उमड़ी। पंचायत समिति चुनाव सयोजक महेश आचार्य ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव है, हम सब सामूहिक रूप से यह चुनाव लडे तो निश्चित ही देवगढ़ प्रधान भाजपा का होगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा की टिकट के दावेदार अनेक है परंतु टिकट केवल एक को ही मिलेगा। टिकट मिलने के बाद हम सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्ति, जाति, अपना पराया को छोड़ कर एक कार्यकर्ता के रूप में कमल के निशान को जितना है। क्योंकि कार्यकर्ता किसी व्यक्ति,जाती, बिरादरी का न होकर वह सदैव संघठन का होता है। संघठन की जीत कार्यकर्ता की जीत होती है।
बैठक में भंवर लाल शर्मा,केसरीमल वेद,राजेन्द्र सेठिया,जीरण सरपंच चंद्रभान सिंह,सुरेश जोशी,भगवत सिंह,हमराज सिंह,कैलाश गर्ग कुलदीप सिंह ताल,मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर,दलपत सिंह पारडी,दयाराम,कमलेश कोठारी,महिपाल सिंह,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।