फांसी के फंदे पर झूलता मिला(35)वर्षीय महिला का शव

कासगंज शहर की माधोपुरी पंखा वाला बाग़ में रेनू (35वर्ष) पत्नी प्रदीप पांडे का शव साड़ी द्वारा पंखे से लटका मिला | स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पारिवारिक कलह से परेशान थी | रेनू शर्मा के भाई ने बताया कि आए दिन रेनू के ससुराली जन उसको प्रताड़ित करते थे |रेनू शर्मा एटा जनपद के मिरहची जारथर प्राइमरी विध्यालय में टीचिंग का कार्य करती थी | ह्त्या हो या आत्महत्या अभी यह जांच का विषय बना हुआ है | मौके पर थाना कासगंज पुलिस ने पहुँच कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया है |