29 नवंबर तक बंद रहेगा सचाना रेलवे फाटक, मरम्मत कार्य के चलते बदला गया वाहनों का मार्ग

29 नवंबर तक बंद रहेगा सचाना रेलवे फाटक, मरम्मत कार्य के चलते बदला गया वाहनों का मार्ग

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत विरोचननगर-जखवाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 37 (सचाना रेलवे फाटक) को मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार सचाना रेलवे फाटक किलोमीटर संख्या 546/34-36 पर 24 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से 29 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे तक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। इसके तहत भारी वाहन रेलवे फाटक संख्या 39 (सोकली रेलवे फाटक) और रेलवे फाटक संख्या 29 (खोड़ा रेलवे फाटक) से आवागमन कर सकेंगे। वहीं हल्के वाहनों के लिए रेलवे फाटक संख्या 35 (विरोचननगर रेलवे फाटक) का मार्ग निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और असुविधा से बचने के लिए यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।