नगर भाजपा ने श्रद्धा पूर्वक मनाई राजमाता सिधिंया की जन्मजयंती


डूंगरपुर। भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान सोमवार को भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता सिंधिया का श्रद्वा पूर्वक जन्म जयंती मनाई गई।
जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या व नगर अध्यक्ष अनुप चैबीसा के सानिध्य में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजमाता सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 ई में मध्य प्रदेश के सागर में राणा परिवार में हुआ था। विजयाराजे सिंधिया के पिता महेन्द्रसिंह ठाकुर जालौन जिला के डिप्टी कलेक्टर थे। विजयाराजे सिंधिया का विवाह के पूर्व का नाम श्लेखा दिव्येश्वरीश् था। 21 फरवरी 1941में ग्वालियर के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया से विवाह हुआ। पति की मृत्यु के बाद वह राजनीति में सक्रिय हुई और 1957 से 1991 तक आठ बार ग्वालियर और गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं। से स्वास्थ्य खराब हो गया। 25 जनवरी 2001 में उनका निधन हो गया। कार्यक्रम के आरंभ में नगर अध्यक्ष अनूप चैबीसा ने समस्त कार्यकर्ताओ का स्वागत उद्बोधन से अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गुरु प्रसाद पटेल, जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अमृत कलासुआ, पूर्व जिला महामंत्री सुदर्शन जैन, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, कार्यालय मंत्री सतीश जैन, युवा मोर्चा जिलां अध्यक्ष पंकज जैन,नगर मंडल महामंत्री भुपेन्द्र पालीवाल, लवलेश कलाल, नगर मंडल के उपाध्यक्ष अजित जैन, धर्मेन्द्र जैन,नगर मंत्री पंकज सुथार, नगर मंत्री मोतीलाल खटीक, कोषाध्यक्ष प्रतीक असावत,मंत्री कृपाल सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनिल जैन, मुकेश श्रीमाल,पुर्व नगर अध्यक्ष कमलेश पंचाल, राजीव चैबीसा, ललित जोशी, मणिलाल डामोर, अचला वसीटा,कुसुमलता दोसी, उपस्थित हुए। अंत मे आभार नगर महामंत्री भुपेन्द्र पालीवाल ने माना।