चंदौली- जनपद में आज फिर पांच दर्जन से अधिक मिले कोरोना मरीज,एक की हुई मौत,संख्या बढ़ कर हुई 28,आज 101 व्यक्ति हुए स्वस्थ 

चंदौली- जनपद में आज फिर पांच दर्जन से अधिक मिले कोरोना मरीज,एक की हुई मौत,संख्या बढ़ कर हुई 28,आज 101 व्यक्ति हुए स्वस्थ

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/22 सितम्बर 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 65 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 17 महिला तथा 5 बालक व 42 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 पुलिस विभाग, 1 क्लर्क सिविल कोर्ट, 3 रेलवे विभाग, 7 तहसील सकलडीहा (1 तहसील कार्यालय लिपिक, 3 लेखपाल, 1 मुंशी, 2 चपरासी), 2 बैंक कर्मचारी, 1 प्राईवेट डाॅक्टर, 1 फर्नीचर दुकान कर्मी, 4 किसान, 9 गृहणी, 4 प्राईवेट जाॅब, 11 छात्र, 1 मजदूर व 2 प्राईवेट ड्राईवर है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 1, चकिया के 3, चन्दौली के 13, धानापुर के 1, सकलडीहा के 21, शहाबगंज के 3, नियामताबाद के 7 व डी.डी.यू नगर के 16 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 2 व्यक्ति कैमूर जिले से संबंधित है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1414 नमूने संग्रहित किये गए। आज 101 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए व 1व्यक्ति की मृत्यु की सूचना वाराणसी से प्राप्त हुयी।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2911 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 383 है। 2500 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 28 मृत्यु हो चूकी है।