चित्रकूट - सुहागिनें गुरुवार को रखेंगी प्रेम, त्याग व विश्वास का प्रतीक करवा चौथ व्रत।

चित्रकूट - सुहागिनें गुरुवार को रखेंगी प्रेम, त्याग व विश्वास का प्रतीक करवा चौथ व्रत पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ व्रत गुरुवार को बेहद खास संयोग में रखकर करवाचौथ मनाया जाएगा। महिलाएं इस दिन मंगल व रोहिणी नक्षत्र में पति की दीघार्यु की कामना करेंगी। यह संयोग 70 साल बाद आया है। इस साल व्रत की समयाविधि भी करीब 14 घंटे की रहेगी। नगर के आचार्य पं0 राधा बिहारी पाठक के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। मान्यताओं के अनुसार यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी है। इस योग से दुख नष्ट होंगे ही साथ दरिद्रता दूर होगी। उन्होंने आगे बताया कि 17 अक्टूवर की सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर चतुर्थी शुरू होगी। जो अगले दिन सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इस बार मैनपुरी में चंद्रमा रात 8 बजकर 20 मिनट पर निकलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा। सुहागिनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस व्रत से उनके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। बाजारों में उमड़ी भारी भींड सुहागिनों के महापर्व त्यौहार करवाचौथ को लेकर बाजार में भी भारी भीड़ रही। सड़कों के किनारे लगी दुकानों पर भी करवाचौथ से जुड़े सामान की बिक्री होती दिख रही थी। करवाचौथ को लेकर साड़ी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी रही। साड़ी दुकानदार राजू गुप्ता बताते हैं कि करवा चौथ पर रौनक तो बढ़ी है। लेकिन बाजार में कुछ मंदी है। उन्होंने बताया कि करवाचौथ पर लाल रंग की साड़ी सबसे अधिक पसंद की जा रही है। वहीं सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पॉर्लर में भी बुकिंग होती दिखाई दे रही थी। राधा बिहारी पाठक कर्वी चित्रकूट