कोरोना संक्रमण में भी महिलाओ के दर्द का राहत बन रही है लेडी विंग्स 



डूंगरपुर -महिलाओ के सबसे बड़े दर्द को राहत और किफायती बनाने को लेकर नगरपरिषद के लेडी विंग्स सेंटर पर महिलाओ को रोजगार से जोड़ते हुए महिलाओ हेतु महिलाओ के द्वारा सेनेट्री नेपकिन पेड्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर की एकल और विधवा महिलाओ को इस सेंटर जोड़कर शहर में सेनेटरी पेड्स विक्रय किये जा रहे है। इस कोरोना संक्रमण में भी महिलाओ को राहत देने के उद्देश्य से महिलाओ द्वारा इस सेंटर को शुरू रखकर रोज 1 हजार सेनेटरी बनाये जा रहे है जिससे इस विपदा के समय में महिलाओ को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है साथ ही महिलाओ को सुरक्षित पेड्स भी उपलब्ध हो रहे है।

नगरपरिषद ने थामा हाथ -

महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ते हुए महिलाओ के सबसे बड़े से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगरपरिषद ने महिलाओ हेतु सेनेटरी पेड्स की मशीन उपलब्ध करायी जहा 20 से 25 महिलाये पेड्स बनाने के रोजगार से जुडी एवं ख़ास बात ये कि पेड्स भी विक्रय महिलाओ द्वारा ही कराये जा रहे है। नगरपरिषद सभापति के.के.गुप्ता ने महिलाओ को स्वरोजगार से जोडने हेतु महिलाओ को सिलाई मशीन के साथ सेनेटरी पेड्स मशीन भी उपलबध करायी जिससे महिलाये आत्मनिर्भर बनकर घरो से बाहर निकलकर काम कर सके। सभापति के महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के विजन को महिलाओ ने पंख लगाए और आज महिलाये प्रतिदिन के 1000 से अधिक पेड्स बनाकर उन्हें बाजार में विक्रय भी कर रही है।

एक कदम आत्मनिर्भरता की और -

सभापति के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से शहर 150 महिलाये शहर के दो स्वरोजगार केंद्र से जुडी है जहा महिलाये सेनेटरी पेड्स बनाने के साथ शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु कपड़ो की थेलिया बना रही है वही महिला गृह उधोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पापड़ उधोग भी चला रही है साथ ही केंद्र पर महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है,आज शहर की 300 से 400 महिलाये इस प्रशिक्षण केंद्र से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है वही 100 महिलाये वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। केंद्र की नीलम श्रीमाल ने बताया की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर परिषद के सभापति के.के.गुप्ता की पहल महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ना कारगर साबित हो रही है आज महिला स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर भी बन रही है।

सुरक्षित और किफायती पेड्स -

जिले में अभी भी कई महिलाये अपने मासिक धर्म में असुरक्षित पेड्स और कपडे का उपयोग करती है उनके लिए शहर के लेडी विंग्स केंद्र पर किफायती दामों पर सेनेटरी पेड्स उपलब्ध है और नगरपरिषद के महिलाओ का ये केंद्र शहर सहित जिले की महिलाओ को मासिक धर्म में असुरक्षित और गंदे कपडे उपयोग करने से होने वाली बीमारियों से राहत पहुचायेगा। सेंटर की नीलम श्रीमाल ने बताया की महंगे पेड्स और पेड्स की जानकारी के बिना हमारी बहने और माँ मासिक धर्म में होने वाले योन संक्रमण से अपरिचित है ऐसे में नगरपरिषद के इस लेडी विंग्स सेंटर से शहर सहित जिले भर की महिलाओ को सुरक्षित और इको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन पेड्स आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे श्रीमाल ने बताया कि प्रदेश और देश में डूंगरपुर पहली निकाय है जो महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही है।