ईमानदारी और कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले परमदीप सिंह सैनी ने दोबारा संभाली सीनियर डीसीएम कोचिंग की कमान

फिरोजपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और शानदार कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले अधिकारी परमदीप सिंह सैनी ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर दोबारा कार्यभार संभाल लिया है। दिन-रात यात्रियों की सुविधाओं और रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहने वाले परमदीप सिंह सैनी को एक बार फिर कोचिंग विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले परमदीप सिंह सैनी लगभग 2 वर्ष तक फिरोजपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) के पद पर कार्यरत थे। अब रेलवे प्रशासन ने उन्हें दोबारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यभार संभालने के बाद परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि फिरोजपुर मंडल की रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को पहले से और बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जाएगा। यात्रियों की सुविधा, बेहतर प्रबंधन और सुचारू रेल संचालन उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उनकी दोबारा नियुक्ति से कोचिंग विभाग में बेहतर कार्यशैली और यात्री सुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।