लाल ईंटों का कारोबार: बालको क्षेत्र में नियमों को ताक में रख व्यापारी हो रहे मालामाल, विभागीय कार्यवाही का भी नहीं दिख रहा असर..

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्र में अवैध रूप से लाल ईंटों के निर्माण एवं परिवहन का व्यापार लंबे समय से जारी है। संबंधित विभाग के कार्यवाही के अभाव में इस कार्य में संलिप्त लोगों को हौसला बुलंद है। लगातार शिकायतों के बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए लाल ईंटों का कारोबार धड़ल्ले से जारी हैं।

कोरबा के बालको नगर क्षेत्र में भी बड़ी मात्रा में लाल ईंटों का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम रुकबहरी, सराईपाली, दोनद्रो समेत आसपास के गांवों में बड़ी मात्रा में लाल ईंटों का निर्माण बेरोकटोक किया जा रहा हैं। स्थानीय स्तर पर विरोध के बावजूद इनपर लगाम लगाने में जिला प्रशासन भी सख्त नजर नहीं आरहा हैं।

बड़े ईट भट्टो के जरिए हो रहा लाल ईंटों का निर्माण

लाल ईंटों का कारोबार करने वाले व्यक्तियों द्वारा बड़ी मात्रा में ईट भट्टो के माध्यम से निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। और इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए बेचा जा रहा हैं। ईट भट्टो से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सड़क खराब होने जैसे विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। मगर स्थानीय स्तर पर विरोध के बावजूद लगातार यह कार्य खुलेआम जारी हैं।


विभागीय कार्यवाही भी दिखती है बेअसर


ग्रामीण लाल ईंट के भट्टों से परेशान होकर एकजुट होते हुए जिला प्रशासन से सभी भट्टो को बंद करने की शिकायत कई बार ज्ञापन एवं जनदर्शन के माध्यम से दर्ज कराई है। बावजूद इसके ठोस कार्यवाही के अभाव में ईट भट्टा के संचालकों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टिम कार्यवाही कर चुकी हैं, साथ दुबारा निर्माण न करने की हिदायत भी दी गई थीं। परंतु इस कार्यवाही का व्यापक असर देखने को नहीं मिलता।

कृषि कार्यों के उपयोग में आने वाली ट्रैक्टरों से परिवहन जारी

कृषि कार्यों में उपयोग में लिए जाने वाले ट्रैक्टर वाहनों का उपयोग अवैध रूप से निर्मित लाल ईंटों के परिवहन के लिए किया जा रहा हैं। हैरानी की बात है कि अधिकांश वाहनों में स्पष्ट वाहन क्रमांक भी दर्ज दिखाई नहीं देते, साथ ही लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गाँव एवं उपनगर की सड़कों पर भी इसका असर पड़ता नज़र आने लगा हैं।

मोपेड वाहनों से कोयले की सप्लाई जारी

ईट भट्टो को चलाने हेतु ईंधन के रूप में कोयले (coal) का उपयोग लिया जाता हैं। इसके पूर्ति भट्ठा संचालकों द्वारा ऐसे व्यक्तियों द्वारा कराई जाती हैं, जो मोपेड वाहनों से कोयली की आपूर्ति भट्टो में करते हैं। चिंताजनक बात यह हैं कि जिन लोगों द्वारा कोयले का परिवहन किया जाता हैं। न उनके पास वैध दस्तावेज होते हैं न वैध वाहन लाइसेंस ऐसे में कोयला परिवहन का कार्य अपने आप में सवालों के घेरे में हैं।


ग्रामीणों ने की कार्यवाही की माँग


लगातार शिकायतों और विरोध के बाद भी ठोस कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में खनिज, राजस्व एवं वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है। संबंधित विभाग मामले में ठोस कार्यवाही करें ताकी अवैध रूप से निर्मित लाल ईंटों के कारोबार पर लगाम लगाई जा सकें।